देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल से उत्तराखंड में नैनीताल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वहां वे कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता करेंगे और छात्रों तथा संकाय सदस्यों को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को वे शेरवुड कॉलेज के 156वें संस्थापक समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करेंगे।



