मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजदूर संघ  स्वर्णिम 70 वर्ष कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कहा श्रमिक वर्ग राष्ट्र की रीढ़ .

देहरादून/हरिद्वार(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड द्वारा आयोजित "स्वर्णिम 70 वर्ष" कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मजदूर संघ की सात दशक की श्रमिक सेवा, राष्ट्र निर्माण में योगदान और संगठनात्मक प्रतिबद्धता को नमन किया। 

उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग राष्ट्र की रीढ़ है और हमारी सरकार उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार द्वारा श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, बीमा और कौशल उन्नयन हेतु कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ व्यापक रूप से श्रमिक वर्ग को मिल रहा है।