मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भराड़ीसैंण में किया मॉर्निंग वॉक, स्थानीय लोगों से विकास योजनाओं का लिया फीडबैक .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान परिसर में लगे सेब के पौधों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा एप्पल मिशन के अंतर्गत सेब के बागान लगाने वाले किसानों को 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे राज्य में बागवानी को एक नई दिशा मिल रही है। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों एवं युवाओं से भेंट कर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकासपरक एवं जनकल्याणकारी कार्यों का फीडबैक भी लिया।