देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): कलर्ड चेकर्स फिल्म एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में वैभव गोयल और निखिल जैन द्वारा गढ़वाली वीडियो "चम्बा बाजार"का विमोचन किया गया।
एन सीरीज प्रोडक्शन प्रेजेंट्स के बैनर तले बनी गढ़वाली वीडियो "चम्बा बाजार" गीत के सभी कलाकार उपस्थित रहे, वैभव गोयल ने वीडियो देखा पूरी टीम के किए गए काम को सराहा और सभी को शुभकामनाएं दी की आप सभी लोग ऐसे ही और अच्छे अच्छे वीडियो बनाते रहे निखिल जैन ने चम्बा बाजार टीम को काफी मोटीवेट किया साथ ही सभी को शुभकामनाएं भी दी।
इस चम्बा बाजार वीडियो के सिंगर राम कौशल, अंजली रमोला नेगी /अभिनय दिव्या नेगी, विजय रावत,शिव कुमार, अनिल जोशी,भूपी, संगीत हरिओम शरण / गीत अंजली रमोला नेगी /कैमरा & एडिट विकाश उनियाल/ निर्देशक शिव कुमार /निर्माता नवीन शाह है, इस कार्यक्रम में टीम पूरी टीम के साथ अनुज पंडित, गणेश,विपिन,सूरज, भूपेंद्र आदि मित्र उपस्थित रहे।



