उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद भेंट किए .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से भेंट की। इस दौरान उन्हें हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद भेंट कर उत्तराखण्ड की मातृशक्ति और स्थानीय लोगों द्वारा स्वरोज़गार के क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों के  विषय में विस्तृत जानकारी दी।