मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए Monsoon-2025: Preparedness विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का होगा आयोजन .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए आपदा से बचाव और आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून द्वारा दिनांक 31 मई 2025 को "Monsoon-2025: Preparedness" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यशाला समस्त रेखीय विभागों के साथ संयुक्त रूप से आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य मानसून से पूर्व सभी संबंधित विभागों को सजग, सतर्क और समन्वित करना है। यह आयोजन देहरादून के हरिद्वार बाईपास रोड स्थित होटल द सॉलिटेयर में प्रस्तावित है, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों, छायाकारों, वीडियोग्राफरों एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति सादर आमंत्रित की जाती है।