जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला, सीएम धामी ने की कड़ी निंदा, मुँहतोड़ जवाब मिलेगा .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला मानवता के विरुद्ध एक अमानवीय और बर्बर कृत्य है। इस कायराना हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर हमला है। आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिश कभी भी कामयाब नहीं होगी। इस कुकृत्य का मुँहतोड़ जवाब इन आतंकियों को अवश्य मिलेगा। 

आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर पहुंचे गए हैं, श्रीनगर में अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग की, हालात की अपडेट ले रहे हैं, सेना का ऑपरेशन शुरू हो गया है।