IND vs AUS: भारत ने दुबई में टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 265 रनों के लक्ष्य दिया, लक्ष्य का पीछा करते हुए मेन इन ब्लू ने 48.1 ओवर में 4 विकेट शेष रहते जीत हासिल की।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 50वें ओवर में 264 रन बना पाई। मोहम्मद शमी ने 3 रविन्द्र जडेजा और वरूण चक्रवर्ती ने दो-दो और हार्दिक पाण्ड्या तथा अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिये। विराट कोहली ने 84 रन बनाए, केएल राहुल के नाबाद 42 रनों और हार्दिक पांड्या की 28 रनों की पारी खेली।
कल दूसरे सेमीफाइनल में लाहौर में न्यूजीलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा।
#ICCChampionsTrophy,#Indvsaus,,,



