उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से दिया इस्तीफा, विवादित बयान के चलते देना पड़ा इस्तीफा  .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए वह बेहद भावुक नजर आए ,उन्होंने अपनी बात रखी। वह ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। रविवार शाम को उन्होंने अचानक पत्रकार वार्ता बुलाकर अपने इस्तीफे की घोषणा कर सभी को चौंका दिया।

उन पर विधानसभा सत्र के दौरान पहाड़ियों के लिए अमर्यादित भाषा प्रयोग करने का आरोप था। वित्त मंत्री प्रेमचंद की विवादित टिप्पणी के बाद प्रदेशभर में उनका भारी विरोध हो रहा था।

विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया किया जा रहा था,आए दिन उनके पुतले फूंके जा रहे थे और भाजपा आलाकमान से प्रेमचंद को पद से हटाने की मांग तेज होती जा रही थी।