देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): देश और प्रदेशभर में होली की धूम है, सभी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके आवास में मुलाकात कर उन्हें होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



