देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी उत्तराखण्ड वासियों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार के बहकावे में न आकर एक उत्तराखण्ड की भावना से मिलकर कार्य करें।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि चाहे वे कोई भी हो, मंत्री हो, विधायक हो, सांसद हों या कोई आम उत्तराखण्डी ही क्यों न हो, उत्तराखण्ड की एकता के साथ खिलवाड़ करने वालों को सरकार बिल्कुल भी माफ नहीं करेगी। आज के बाद सभी प्रकार के भड़काऊ बयानों को गंभीरता से लिया जाएगा और उत्तराखण्ड की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आपको बता दें कि हाल ही विधानसभा में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा में एक विवादित बयान दिया था, बयान को लेकर कर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है, विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।



