ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को हराया, विराट कोहली ने जड़ा शानदार शतक .

ICCchampionstrophy2025: दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पाकिस्तान ने भारत को 242 रन का लक्ष्‍य दिया है। जवाब में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट हराया, विराट कोहली ने शानदार 100 रन बनाए और श्रेयस अय्यर 56 रन बनाकर खेल रहे हैं और शुभमन गिल ने 46 रन बनाये, 43वें ओवर में ही भारत ने जीत हासिल की। 

इस बीच, कोहली ने वनडे में सबसे तेजी से 14 हजार रन बनाने वाले बल्‍लेबाज और सबसे ज्‍यादा 158 कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। शुभमन गिल 46 और रोहित शर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए।

 टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए पाकिस्‍तान की टीम 50वें ओवर में 241 रन पर सिमट गई। कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए।