देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान अब सदन के भीतर मोबाइल फोन के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा कारणों और संसदीय मर्यादा को ध्यान में रखते हुए सदन के भीतर किसी भी सदस्य या कर्मचारी को मोबाइल फोन का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। विधानसभा अध्यक्ष खंडूरी ने कहा कि इस पेपरलेस बजट सत्र होगा।



