(हिल न्यूज़ लाइव): इस बार महाकुंभ में शाही स्नान के नाम को परिवर्तित किया गया है,शाही स्नान को अब अमृत स्नान के नाम से जाना जाएगा। पेशवाई को नगर प्रवेश कहा जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया सेंटर का आज उद्घाटन किया।
उत्तर प्रदेश के अस्थायी जिले, महाकुंभ नगर प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। संगम क्षेत्र में नदियों के किनारे लगभग 12 किलोमीटर इलाके में पारम्परिक स्नान अनुष्ठानों के लिए घाट तैयार किये गये हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर महाकुंभ 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। मेले में बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।



