उत्तराखण्ड़ के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना, निचले हिस्सों में हो सकती है बारिश .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखण्ड़ के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में आज से बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 3 हजार 300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज ताजा हिमपात का अनुमान है। साथ ही कुछ निचले हिस्सों में बारिश की संभावना भी है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर कोहरा छाए रहने की संभावना है।