शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू, श्रद्धालु चारधाम का इन प्रवास स्थलों पर जाकर कर सकते हैं दर्शन .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू हो गई है, अब श्रद्धालु शीतकाल में चारधाम का इन प्रवास स्थलों पर जाकर दर्शन कर सकते हैं। श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन पांडुकेश्वर, योगध्यान बदरी (श्री उद्धव व कुबेर जी गद्दी स्थल) व नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ (शंकराचार्य जी गद्दी स्थल) में होंगे। जबकि, श्री केदारनाथ धाम के  उखीमठ, ओंकारेश्वर मंदिर, श्री गंगोत्री धाम के मुखबा (मुखीमठ) और श्री यमुनोत्री धाम के दर्शन खरसाली (खुशीमठ) में होंगे।