मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से बेबी रानी मौर्य ने की मुलाकात, प्रयागराज महाकुंभ मेले का निमंत्रण दिया .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राज्यपाल ( उत्तराखण्ड) एवं बाल विकास, महिला कल्याण मंत्री ( यू.पी.)  बेबी रानी मौर्य ने मुलाकात की। 

मुख्यमंत्री को कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ( उत्तर प्रदेश सरकार)  बृजेश सिंह भी मौजूद रहे।