सीएम धामी से जर्मनी के फ्रैंकफर्ट संसद सदस्य राहुल कुमार कंबोज ने की मुलाकात, रोजगार पर हुई चर्चा .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार युवाओं को आधुनिक और वैश्विक मानकों के अनुरूप कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने आज देहरादून में जर्मनी के फ्रैंकफर्ट संसद सदस्य राहुल कुमार कंबोज से मुलाकात के दौरान ये जानकारी दी। 

साथ ही दोनों नेताओं ने प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा की।  सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को विदेश में रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार ठोस कदम उठाने में जुटी है।