16 फरवरी को दिल्ली सरकार के सभी दफ्तरों में रहेगा अवकाश: LG अनिल बैजल .

दिल्ली /देहरादून, हिल न्यूज़ लाइव। बुधवार को पूरे देश में संत रविदास की 645वीं जयंती मनाई जाएगी, इस अवसर पर एलजी अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार के दफ्तरों में अवकाश का एलान किया है।
पूरे देश में बुधवार को संत रविदास जयंती उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को नोटिस जारी कर राजधानी में अवकाश की घोषणा की है। इसके तहत दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय बुधवार को बंद रहेंगे।
इस बार रविदास जयंती काफी मायनों में खास है। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव के तहत पंजाब, उत्तर प्रदेश के वोटरों को लुभाने के लिए भी इस दिन सभी पार्टियां अलग-अलग कार्यक्रम रख रहीं हैं। इस वर्ष संत रविदास की 645वीं जयंती मनाई जा रही है।