न्यायमूर्ति जी.नरेंदर ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने देहरादून स्थित राजभवन में नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंदर को पद की शपथ दिलायी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

 न्यायमूर्ति जी. नरेन्द्र की नियुक्ति सर्वोच्‍च न्‍यायालय के कोलॉजियम की सिफारिश पर हुई है। कोलॉजियम ने 24 सितंबर को उनके नाम की सिफारिश की थी, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर अधिसूचना जारी की।