देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के रास्ते साफ हो गए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्यपाल ने संशोधित अध्यादेश को मंजूरी दे दी है।
28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। यह विश्वविद्यालय प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए एक नया आयाम होगा।
प्रदेश की इस उपलब्धि पर रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह व समस्त कैबिनेट का आभार व्यक्त किया।



