मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर क्षेत्रीय संस्कृति व विरासत की प्रतीक मुनस्यारी शॉल भेंट की.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट कर उन्हें क्षेत्रीय संस्कृति व विरासत की प्रतीक मुनस्यारी शॉल भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्री अमित शाह को प्रदेश में वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत संचालित कार्यों व शीतकालीन यात्रा के संबंध में अवगत कराया। साथ ही सहकारिता क्षेत्र के सशक्तिकरण एवं सहकारी संस्थाओं और किसानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की। साथ ही गृह मंत्री अमित शाह से राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर भी विचार विमर्श किया।