वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ बने उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक, कार्यभार संभाला .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखण्ड शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1995 बैच के वरिष्ठ अधिकारी दीपम सेठ को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के पद पर नियुक्त किया गया है। दीपम सेठ को प्रदेश का 13वां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया। सोमवार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद उन्होंने कार्यभार संभाल लिया। 

दीपम सेठ अब तक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर एसएसबी के एडीजी के पद पर कार्यरत थे। उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल कैडर उत्तराखंड भेजा गया है। 
दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्ष 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। अभी उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी नहीं हुई थी कि शासन ने उन्हें वापस बुलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। पत्र के एक दिन बाद ही केंद्र ने उन्हें रिलीव भी कर दिया। 

दीपम सेठ का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ। उन्होंने सीनियर सेकेंडरी की शिक्षा शेरवुड कॉलेज नैनीताल से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने BITS पिलानी से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। पुलिस महानिदेशक द्वारा 1995 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रवेश किया।