देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश में अब तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अगले 3 से 4 दिनों में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
इस बीच, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 8 और 9 दिसंबर को प्रदेश के विभिन्न स्थानों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान राज्य के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का अनुमान है। फिलहाल इस हफ्ते मौसम शुष्क बना रहेगा।



