श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा को किया संबोधित.

देहरादून/श्रीनगर-इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को घेरा और कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र उत्तराखंड का विकास करेगा। कहा कि भाजपा का संकल्प पत्रए इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।
हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी ने अपना संबोधन गढ़वाली में शुरू किया।

पीएम ने कहा कि देवभूमि की माटी को माथे लगाने का मन था। इसलिए बाबा केदार ने मुझे पुकारा और मैं यहां सीधे चला आया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेलीए पंथ्या दादाए माधो सिंह भंडारी जैसे वीरों को याद किया और उनकी वीरता को प्रणाम किया।
उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव प्रचार भी अंतिम दौर में है। इसी क्रम में राज्य में स्टार प्रचारकों की रैलियों का दौर जारी है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के श्रीनगर पहुंचे थे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने हमेशा सजग प्रहरी की तरह देश की रक्षा की है। भाजपा सरकार देहरादून में उत्तराखंड के शहीदों के सम्मान में सैन्य धाम बना रही है।