मनसा देवी मंदिर रोपवे अगले 6 दिन के लिए रहेगा बंद, टेनेंस और मरम्मत का हो रहा कार्य.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): हरिद्वार ज़िले में मनसा देवी मंदिर के लिए जाने वाला रोपवे अगले 6 दिन के लिए बंद रहेगा। साथ ही 9 से 14 दिसम्बर तक मां चंडी देवी रोपवे पर भी आवाजाही बंद रहेगी। इन दोनों रोप वे को अर्धवार्षिक मेंटेनेंस और मरम्मत के लिए बंद रखा जाएगा। गौरतलब है कि सुरक्षा के दृष्टिगत हर 6 माह के बाद इन रोपवे की मेंटेनेंस और मरम्मत का कार्य किया जाता है।