शुक्रवार को उत्तराखंड में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): शुक्रवार को उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं,  IAS अपूर्वा पांडे को अपर सचिव गृह विभाग बनाया गया है,  IAS अभिनव शाह से निदेशक जड़ी बूटी विकास एवं शोध संस्थान हटाया गया, PCS मोहन सिंह बर्निया को सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण बनाया गया। 

रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव कृषि, पेयजल और महानिदेशक कृषि एवं उद्यान विभाग से हटाकर अपर सचिव गन्ना चीनी और प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन मिला है, प्रमुख सचिव एलएल फैनई से अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम वापस लियाहै, धीराज गर्ब्याल को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण और अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है। गौरव कुमार को अपर सचिव समाज कल्याण की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। 

आनंद स्वरूप को अपर सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई है वहीं  विजय कुमार जोगदंडे को अपर सचिव राजस्व का जिम्मा सौंपा गया है। उदय राज को अपर सचिव गन्ना चीनी और उत्तराखंड शुगर फेडरेशन के प्रबंध निदेशक से हटाया गया है। 

आनंद श्रीवास्तव से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी वापस ली गई, रीना जोशी को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम बनाया गया है।  

मनुज गोयल को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है, अनुराधा पाल को अपर सचिव ग्राम में विकास और आयुक्त ग्रामीण विकास की जिम्मा मिला है।  अपूर्वा पांडे को अपर सचिव गृह बनाया गया है। 

ais

ias

प्रदीप सिंह रावत को सचिवालय सेवा के अधिकारी से अपर सचिव राजस्व और सचिव उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की जिम्मेदारी वापस ली गई है. वहीं प्रदीप जोशी को सचिवालय सेवा अपर सचिव संस्कृति एवं धर्मस्य के साथ सचिव चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की जिम्मेदारी मिली है।  

मोहन सिंह बर्निया को फिर सचिव एमडीडीए बनाया गया है, इला गिरी को सचिव रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी की जिम्मेदारी दी गई है. वह अभी पौड़ी गढ़वाल की उप जिलाधिकारी थी, डीपी सिंह से विहित प्राधिकारी राज्य संपति विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है।  

pcs