देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): केदारनाथ उप चुनाव के लिए 20 नवम्बर को होने वाले मतदान के दिन केदारनाथ निर्वाचन क्षेत्र के सभी शासकीय और अशासकीय कार्यालय सहित शैक्षणिक संस्थानों में सवेतनिक सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि 20 नवम्बर को केदारनाथ विधानसभा में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों और श्रमिकों को मतदान के लिए सवेतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।



