देहरादून/गौचर(हिल न्यूज़ लाइव): चमोली जिले के कोलपुड़ी गांव निवासी शहीद जवान नारायण सिंह का पार्थिव शरीर भारतीय सेना के विमान से आज गौचर लाया गया।
वर्ष 1968 में हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे की पहाड़ियों के बीच हुए विमान हादसे में 102 लोग लापता हो गए थे। लापता हुए लोगों में से अब 56 वर्ष बाद 4 लोगों के शव सर्च के दौरान बर्फ से मिले।
जिनमें शहीद जवान नारायण सिंह का शव भी शामिल है। गुरुवार को शहीद का अंतिम संस्कार उनके गांव के पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान से साथ किया जाएगा।



