देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नायब सिंह सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। मोदी ने राज्य मंत्रिमंडल को भी बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन और अनुभव का संगम है जो हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
मोदी ने विश्वास जताया कि डबल इंजन सरकार गरीबों, किसानों, जवानों, युवाओं और महिलाओं के साथ-साथ समाज के हर वर्ग की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुँचकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।



