श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद, पंचाग गणना के बाद तय हुई तिथि .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): दशहरे के अवसर पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई है। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर 2024 को रात 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद किए जाएंगे। श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि कपाट बंद होने की तिथि आज विजयादशमी/ दशहरे के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में पंचाग गणना के पश्चात तय की गई।