देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और गुरुद्वारा के अतिरिक्त गौचर, बड़कोट, हीना, पाण्डुकेस्वर, सोनप्रयाग के अतिरिक्त धामों तथा जानकी चट्टी, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम के दर्शन हेतु टोकन वितरण काउंटर में भी श्रद्धालुओं के पंजीकरण सेवा सोमवार 8 सितंबर से शुरू करायी जायेगी। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।



