उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक मानसून सक्रिय, अगले 24 घंटे भारी बारिश का अनुमान.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। कहीं-कहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भारी बारिश का अनुमान जताया है। राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने अगले तीन दिनों के लिए राज्य के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी दी। वहीं देहरादून समेत अन्य क्षेत्रों में सुबह से ही मूसलाधार बारिश जारी रही।