देहरादून/नंदानगर(हिल न्यूज़ लाइव): चमोली जिले के नंदानगर में एक विशेष समुदाय के युवक का द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आई हैं। इसके विरोध में आज नंदानगर बाजार बंद रहा, लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया, लोगों ने आरोपी युवके के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, लोगों में आक्रोश को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। लड़की के द्वारा अपने परिजनों से घटना के बारे में बताने के बाद नाबालिग के परिजनों द्वारा नंदानगर थाने में आरोपी के ख़िलाफ़ तहरीर दी है।
बताया जा रहा हैं कि आरोपी घटना के बाद से दुकान बंद कर फ़रार चल रहा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक नंदानगर में नाईं का काम करता था, बीते 22 अगस्त को युवक के द्वारा पास में रहने वाली नाबालिग लड़की से छेड़खानी की, घटना के दूसरे दिन से ही आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। मामले में पुलिस के द्वारा लड़की के बयान ले लिए गये हैं,आगे की कार्यवाही की जा रही है।



