राजभवन में राष्ट्रीय कैडेट कोर-एनसीसी के ‘माउंट अबी गमिन’ पर्वतारोहण अभियान का समापन .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में राष्ट्रीय कैडेट कोर – एनसीसी के ‘माउंट अबी गमिन’ पर्वतारोहण अभियान का समापन किया। 

यह पर्वतारोहण अभियान 3 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य वर्ष 2025 में प्रस्तावित इंटरनेशनल माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान के लिए कैडेट्स का चयन करना और प्रशिक्षण था। पर्वतारोहण अभियान में देशभर के 34 एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया। 

इनमें से 12 कैडेट्स, उत्तराखण्ड के थे, जो चमोली स्थित अबी गमिन चोटी तक पहुंचे थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि पर्वतारोहण अभियान के दौरान कैडेट्स ने कठिन चुनौतियों को पार करते हुए खुद को साबित किया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने बताया कि कैडेट्स अब विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने जा रहे हैं। एनसीसी कैडेट वीरेन्द्र ने अभियान के दौरान आई अपने अनुभव साझा किए।