पंचकूला में आयोजित जनसभा को सीएम पुष्कर धामी ने किया सम्बोधित, बीजेपी प्रत्याशी के लिए मांगे वोट .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): पंचकूला हरियाणा में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सम्बोधित कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री की जनसभा में बड़ी संख्या में  युवा, मातृशक्ति व आमजन शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी तब भ्रष्टाचार ही प्रदेश की पहचान बन गयी थी लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करते हुए पर्ची-खर्ची के तंत्र का अंत करते हुए प्रदेश के युवाओं को उनका हक दिलवाया। 

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस का काला इतिहास भूली नहीं है, मुझे विश्वास है कि 2014 और 2019 की भांति ही इस चुनाव में भी देवतुल्य जनता वोट की चोट से कांग्रेस को सबक सिखाएगी और प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताएगी।