देहरादून/पौड़ी(हिल न्यूज़ लाइव): स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मण्डल मुख्यालय पौड़ी भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। जिला प्रशासन द्वारा देश के प्रथम सीडीएस शहीद बिपिन रावत पार्क से नागदेव मंदिर तक भव्य तिरंगा पैदल यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।



