मौसम विभाग ने चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मौसम विभाग ने चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। वर्षा का यह दौर आने वाले दिनों में भी जारी रहने का अनुमान भी जताया है। 

देहरादून में दोपहर बाद से बारिश का दौर जारी है, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भी बारिश जारी है। वहीं लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। 

चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका के नजदीक यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया था, राजमार्ग पर अब यातायात सुचारु कर दिया गया है।