देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में पहुंचे हैं। जहां सैनिकों ने मुख्यमंत्री द्वारा सैनिक कल्याण हेतु किए गए विभिन्न कार्यों व घोषणाओं के लिए आभार जताया। समारोह में सीएम धामी ने सैनिकों व उनके परिजनों को सम्मानित भी किया। सैनिक पुत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैन्य कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन के अधिकारियों, सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर की गई घोषणाओं के प्रति राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे सैनिक हिमालय के प्रहरी तथा पर्यावरण के संरक्षक भी है। पूर्व सैनिकों से ‘हर घर तिरंगा’ तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सफलता में सहयोगी बनने का आह्वान करता हूं।



