देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में 14 अगस्त तक बारिश के आसार बने हुए हैं। टिहरी, देहरादून, चमोली और बागेश्वर में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। विभाग का कहना है कि इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना है।
जनपद चमोली के नंदा नगर, देवाल, थराली समेत अन्य क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। राज्य के अन्य हिस्सों में दोपहर बाद से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। वहीं बागेश्वर में भी देर रात से रुकरुक कर बारिश हो रही है।
10 अगस्त के लिए जनपद टिहरी और देहरादून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, 11 अगस्त को चमोली और बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
#ukweatheralert,#uttarakhandweather,,



