सीएम धामी ने चम्पावत में बोलेरो वाहन हादसे पर जताया दुःख, घायलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किरौड़ा नाला, टनकपुर चम्पावत में आए तेज बहाव के कारण एक वाहन के बहने को दु:खद बताते हुए स्थानीय प्रशासन को तेजी के साथ बचाव कार्य संचालित करने एवं घायलों को समुचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि SDRF एवं पुलिसकर्मियों के द्वारा दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश की जा रही है।