राष्ट्रीय खेल दिवस पर गोपेश्वर में क्रास कंट्री दौड़, कबड्डी, बैडमिंटन व हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग चमोली द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में क्रास कंट्री दौड़, कबड्डी, बैडमिंटन व हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 

गुरुवार को यहां अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की चित्र पर माल्यार्पण कर स्पर्धाओं का शुभारंभ किया। गुरुवार को बालक व बालिकाओं की चार आयु वर्गों में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। 

क्रास कंट्री दौड़ के अंडर 17 बालकों वर्ग की स्पर्धा में रितुल ने प्रथम, अमन ने द्वितीय तथा तनिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  बालक ओपन वर्ग में  विजय सिंह ने प्रथम, दिगम्बर ने द्वितीय, चन्दन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका वर्ग की स्पर्धा में आरूषी नेगी, बेबी व हिमानी ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका ओपन वर्ग में दिया प्रथम, सावित्री द्वितीय तथा ऊषा तृतीय स्थान पर रही।