प्रदेशभर में आज जन्माष्टमी धूम, जगह-जगह मंदिरों में भव्य सजावट, मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेशभर में आज जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। चमोली के श्री बद्रीनाथ धाम में भी कृष्णाा जन्माष्टी धूमधाम से मनाई जा रही है, इसके साथ ही गोपेश्वर में भी कृष्णाा जन्माष्टी हर्षोंल्लास के साथ मनाई जा रही है।

बागेश्वर में आज श्री कृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर सुबह से ही द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ है। नगर के दुग बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव, आरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया। 

मंदिर समिति के लोगों ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। उधर, लक्ष्मी आश्रम कौसानी में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया।

हरिद्वार में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिले के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। कनखल स्थित राधा कृष्ण मंदिर अति प्राचीन मंदिर है यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। 

इसके अलावा बड़ा अखाड़ा, उदासीन में भी परंपरागत रूप से जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से बनाई जाती है जहां  हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।  देहरादून के राधा कृष्ण मंदिरों में कृष्णाा जन्माष्टी धूमधाम से मनाई जा रही है।