देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में प्रेस कॉफ्रेंस की, उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने गठबंधन बनाया है।
उन्होंने इसकी आलोचना की है, सत्ता के लालच में अंधी कांग्रेस पार्टी का चेहरा बेनकाब हो गया है। कांग्रेस आतंकवाद और अलगाववाद का समर्थन और राज्य में आरक्षण का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि इनके गठबंधन से यह साबित हो गया है कि कहीं न कहीं कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों के लिए सत्ता पहले है।



