देवप्रयाग के तेगड़ में राजकीय महाविद्यालय को स्वीकृति मिलने पर विधायक ने CM का जताया आभार.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): देवप्रयाग विधानसभा के तेगड़ (लोस्तु बडियारगढ़) में राजकीय महाविद्यालय को स्वीकृति मिलने पर विधायक विनोद कंडारी ने विधानसभा गैरसैंण(भराड़ीसैंण) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके कक्ष में भेंट कर उनका धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।