देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): कुमाऊं मंडल के चंपावत और बागेश्वर में सुबह से रुकरुक कर बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से कुमाऊं मंडल में नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, देहरादून समेत राज्य के अन्य जिलों में बारिश हो रही है। कुमाऊं मंडल के 6 जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश और भूस्खलन से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लगभग 150 मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने आज बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिन बारिश के आसार बने हुए हैं।



