देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में शुरू होगा। विधानसभा के मानसून लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, आज से ही भराड़ीसैंण विधानसभा में वीआईपी मूवमेंट शुरू हो गया है।
विधानसभा का मानसून के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गैरसैंण पहुंच गए हैं। सत्र के लिए विधायकों और मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक भराड़ीसैंण में होगी। बैठक में विपक्ष के सवालों पर रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री धामी, संसदीय कार्य कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत सरकार के सभी मंत्री और विधायक बैठक में शामिल होंगे।



