देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा के समीप भूस्खलन की चपेट में आने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो व्यक्ति महाराष्ट्र के हैं, जबकि एक स्थानीय निवासी है।
ये सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल के दल ने राहत और बचाव अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस सम्बन्ध में वह निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हैं।



