सीएम धामी की अपील के समर्थन में 'एक पेड़ माँ के नाम 'अभियान  (X) हुआ ट्रेंड .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत अपनी माताजी श्रीमती बिशना देवी के नाम से पौधारोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ कर वृक्षारोपण करने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री की अपील के बाद सोशल मीडिया पर भी इसका रुझान देखने को मिला, बड़ी संख्या में युवाओं ने सीएम धामी की अपील का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट्स किए, जिसके बाद लगभग घंटो तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर #Join EkPedMaaKeNaam ट्रेंड करने लगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात कार्यक्रम' में समस्त देशवासियों से एक पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाने की अपील की थी, जिसके बाद से ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसे प्रदेश भर में अभियान के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। उत्तराखण्ड के लाखों युवा इस अभियान से जुड़ चुके हैं एवं प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों में लाखों पेड़-पौधे लगाए जा चुके हैं।