देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी फैसला लिया है कि राज्य में दुकानदारों को अपनी दुकान के आगे नाम लिखना होगा, हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने रेस्तरां मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर नाम प्रदर्शित करने का आदेश जारी किया है।
हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोबाल ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर जो होटल, ढाबे, रेस्तरां हैं या जो रेड़ी-पटरी वाले हैं उन्हें उनके मालिक का नाम अनिवार्य रूप से लिखना होगा। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आदेश दिए थे कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर आने वाली सभी दुकानों के मालिकों को अपनी दुकान, ढाबे, खोमचे, ठेले के बाहर मालिक का नाम लिखना होगा।
आपको बता दें कि बीते दिनों हरिद्वार में कुछ संगठनों ने पुलिस के सामने मांग उठाई थी कि कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए दुकानदार दुकानों पर अपना नाम जरूर लिखें।
जिसके बाद अब पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला लिया है। उत्तराखंड के हरिद्वार में कावड़ मेला होता है, इस दौरान यहां करोड़ों की संख्या में कावड़ लेने कावड़िए आते हैं।
#kanwaryatra2024,,



